*मीडिया के सम्मानित साथियों,*
आज मैं *जिला कबीरधाम* से कार्यमुक्त होकर अपनी नई पदस्थापना *ACP, पंडरी (रायपुर)* के लिए जा रहा हूँ।
कबीरधाम में मेरे कार्यकाल के दौरान आप सभी का जो स्नेह, सहयोग और विश्वास मिला, उसके लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ। आपने हमेशा जिम्मेदार एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच संवाद को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपके रचनात्मक सुझाव और सहयोग सदैव प्रेरणादायक रहे।
यदि कार्य के दौरान कभी किसी परिस्थिति में मेरी किसी बात या निर्णय से आपको असुविधा हुई हो, तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।
आप सभी का अपनापन और सहयोग मेरी मधुर स्मृतियों का हिस्सा रहेगा। आशा है कि भविष्य में भी हमारा यह आत्मीय संबंध बना रहेगा।
आप सभी को उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
*सादर,*
*कृष्ण कुमार चंद्राकर*




