जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 04 नवंबर को*
नवम्बर 2026 //* खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 03 नवंबर 2026 को निर्धारित किया गया था, जिसका संशोधित तिथि 04 नवंबर, 2026 को प्रातः 09 बजे से परेड ग्राउंड, नारायणपुर में आयोजित किया जावेगा। इच्छुक युवा दिनांक 03 नवंबर, 2026 तक अपना पंजीयन कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण नारायणपुर में उपस्थित होकर या मोबाईल नंबर 9755415443 एवं 758749868 में संपर्क सकते हैं।
युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी कला, कौशल एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा जिला स्तर के विजेताओं को पुरस्कार की राशि, ट्राफी/मोमेंटों एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। इसके साथ ही जिले के विजेता प्रतिभागियों को निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक (पीपीटी राउंड (थीम- जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास), लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव रील चैलेंज (विषय-नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़) एवं पारंपरिक वेशभूषा विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में पूर्व में माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता के उपरांत निबंध प्रतियोगिता से चयनित 50 प्रतिभागियों में प्रतिदल 3 सदस्य के आधार पर दो दलों का चयन किया राज्य स्तर के लिए किया जावेगा, जबकि लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगें, इन दोनों विधाओं में 3-3 संगतकार अतिरिक्त रूप से सम्मिलित हो सकेंगे। प्रदर्शन के लिए 5 से 8 मिनट का समय दिया जावेगा तथा दल में पुरुष, महिला अथवा दोनों शामिल हो सकते हैं।
चित्रकला हेतु 6 घण्टे का समय प्रदान किया जावेगा तथा पोस्टर ए-3 साईज पेपर पर तैयार करना होगा। कविता लेखन हेतु 90 मिनट का समय प्रदान किया जावेगा कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो तथा जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे, नाटक हेतु 07 मिनट का समय प्रदान किया जावेगा। क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” थीम पर अधिकतम 60 सेकंड का एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा। पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी साज-सज्जा तथा प्रतियोगिता से संबंधित समस्त सामग्रियां स्वयं को लाना होगा। आयोजन के दौरान आवश्यकतानुसार चित्रकला हेतु ए-3 साईज पेपर उपलब्ध कराया जावेगा या फिर प्रतिभागी अपने सुविधा के आधार पर चित्रकला हेतु ब्लैंक कैंवास या पेपर सीट ला सकते हैं। युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा में अधिकतम 10 सदस्य होंगे, इस विधा का आयोजन केवल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किया जाएगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक के माध्यम से भी अपना पंजीयन कर सकते हैं। अतः जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त युवाओं को जिला युवा उत्सव युवा उत्सव आयोजन में सहभागिता की अपील की जाती है।





