देश दुनिया

घर में पड़ी पुरानी तौलिया से बनाएं ये 3 शानदार चीजें, आपके रोज आएंगी काम, जानिए हैक्स

रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से तौलिया समय के साथ पुरानी, खुरदुरी और पतली हो जाती है. ऐसे में कई लोग इन्हें फेंक देते हैं, जबकि कुछ घरों में ये सालों तक बेकार पड़ी रहती हैं. लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत की मदद से आप पुरानी तौलिया को कई काम की चीजों में बदल सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे शानदार DIY हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से तौलिया को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. ये आइडिया न केवल आपके रोजमर्रा के काम आसान करेंगे, बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे. आइए जानते है…

1. बना लें फ्लोर क्लीनिंग पैड्स

पुरानी तौलिया की मदद से आप फर्श साफ करने के लिए फ्लोर क्लीनिंग पैड्स बना सकते हैं. दरअसल, तौलियाा में पानी सोखने की क्षमता होती है, जिसके कारण इसे पोछे के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप तौलिया को अपने मॉप के आकार के अनुसार काट लें और उसे मॉप में लगे क्लिप, स्ट्रैप या फास्टनर की मदद से अच्छी तरह लगा दें. इसके बाद इसे पोछे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

किचन के लिए करें इस्तेमाल

पुरानी तौलिया को आप छोटे-छोटे किचन टॉवल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इन टॉवल काा इस्तेमाल बर्तन पोंछने, पानी या बाकी चीजें गिर जाने पर साफ करने के लिए किया जा सकता है. इन्हें नियमित रूप से धोते रहें और सफाई केे लिए अलग-अलग टॉवल इस्तेमाल करें.

3. सफाई वाले कपड़े

पुरानी तौलिया का दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है इसे छोटे-छोटे सफाई वाले कपड़ों केे रूप में यूज करना. आप तौलिया को चौकोर टुकड़ों में काट लें. इन कपड़ों का इस्तेमाल किचन काउंटर, बाथरूम, खिड़कियां और घर की सफाई के लिए आसानी से किया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पुरानी तौलिया को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें.
  • अगर तौलिया बहुत ज्यादा घिस चुकी है या उस पर जिद्दी दाग हैं, तो उसे किचन से जुड़े कामों में इस्तेमाल न करें.
  • तौलिया को काटते समय तेज कैंची का उपयोग करें.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button