छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना वित्तीय लेनदेन का हब*

*सेवा की कहानी: ग्रामीण क्षेत्रों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना वित्तीय लेनदेन का हब*

*प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन और पेंशन भुगतान सहित अन्य योजनाओं की राशि गांव में नगद मिलने से हो रहा फायदा*

*एडीएसके में आधार बेस्ड पेमेंट होने से ग्रामीणों के समय, श्रम एवं धन की हो रही बचत*

*जिले के 307 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से अब तक 41 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक का हो चुका भुगतान*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। शासन की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनना है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा ग्रामीणों को आर्थिक सहायता शासन द्वारा सीधे प्रदाय की जा रही है। यह सेवा संकल्प अभियान का ही सकारात्मक परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से वित्तीय लेनदेन सुगम होने के कारण ग्रामीणों को गांव से दूर जाने की आवश्यकता नहीं रही। गांव में ही महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सहायता राशि, विकसित भारत जी राम जी योजना का मजदूरी भुगतान, स्वच्छ भारत अभियान की प्रोत्साहन राशि सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि नगद प्राप्त हो जाने से ग्रामीणों के समय,श्रम और धन की बचत हो रही है। सेवा का यदि मूर्त रूप देखना हो तो जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के रूप में देखा जा सकता हैं।

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से मिलने वाली सुविधाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास बनाने के लिए ग्रामीणों को 1 लाख 20 हजार रुपए एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास बनाने के लिए 2 लाख रुपए उनके बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों पर जारी की जाती है। एक ओर जहां ग्रामीणों को अपना पक्का घर बनाने सहायता राशि मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर पैसे को निकलने गांव से दूर जाने की आवश्यकता नहीं रही।गांव में खुले अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ने ग्रामीणों के अनेकों समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे कर दिया है। घर से 15 से 20 किलोमीटर दूर बैंक जाने परेशानी होता था,पूरे दिन का समय लगता और आने-जाने में 100 से 200 रुपए का खर्च अलग से। इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान अब अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से हो गया है।

समय, श्रम और धन की बचत करता अटल डिजिटल सुविधा केंद्र-सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के 307 स्थानो में इस सुविधा का विस्तार किया जा चुका है। क्यूसेक एवं डिजी पे की सहायता से वीएलई द्वारा इन केंद्रो का संचालन किया जा रहा है जिसमें बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है।गत वर्ष योजना प्रारंभ से अब तक अटल डिजिटल सुविधा कन्द्रों में ग्रामीणों द्वारा कुल 230425 ट्रांजैक्शन हुए हैं। जिसमे 41 करोड़ 30 लाख 90 हजार 555 रुपए का भुगतान ग्रामीणों को मिला है। यह भुगतान सिद्ध करता है कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फायदा ग्रामीणों को सीधे मिल रहा है। गांव में ही शासकीय योजनाओं की राशि मिलने से ग्रामीणों को लाभ हो रहा हैं। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने आगे बताया कि बहुत से ऐसे ग्राम पंचायत है जहां पर ग्रामीणों को लगातार बड़ी मात्रा में राशि नगद निकलने की सुविधा इन केंद्रों से मिली है।

ग्रामीणों को मिल रही वित्तीय और अन्य सुविधाओं की जानकारी

जिले के 307 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से महतारी वंदन, विकसित भारत जी राम जी योजना का मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, पेंशन योजना का भुगतान, छात्रवृत्ति राशि आहरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि सहित अन्य योजनाओं के नगद लेन-देन की सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को 1, नक्शा, खसरा, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,राशन कार्ड निर्माण, बिजली बिल का भुगतान, पैन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड जैसी जरूरी सुविधा गांव में मिल रही है। अब ग्रामीणों को इन आवश्यक दस्तावेजों के लिए अपने घर से दूर जाने की जरूरत नहीं रही। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में वीएलई द्वारा सेवा प्रदान की जाती है तथा सारा भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट के माध्यम से संचालित होता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button