छत्तीसगढ़

भाड़ी मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद पंडरिया ने चलाया स्वच्छता अभियान

*भाड़ी मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद पंडरिया ने चलाया स्वच्छता अभियान*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भाड़ी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का उचित संग्रहण एवं निष्पादन किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान नागरिकों को धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे मंदिर परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें।
नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button