*छः परिवारों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*
कवर्धा, अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत छः विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम दरिया निवासी अघन सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पत्नी भूखिया बाई को, ग्राम तिलईभाठ निवासी अनिरूद्ध की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता श्री शिवा पटेल को, ग्राम दुर्जनपुर निवासी रामबाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति फूलसिंह को, ग्राम लरबक्की निवासी गायत्री की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता मुकेश मेरावी को ग्राम दरिया निवासी साधना मेरावी की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्ति ग्रस्त उनके माता राजोबाई और ग्राम जामुनपानी निवासी समलीबाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पति केसर गोंड़ को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।




