छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लगभग 5 से 6 तोला सोने के आभूषण ठगी की घटना सामने आई है।*

*कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लगभग 5 से 6 तोला सोने के आभूषण ठगी की घटना सामने आई है।*

कबीरधाम जिला के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्री शिव ज्वेलर्स के संचालक छोटे लाल सोनी के साथ एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक आस्था का विश्वास दिलाकर ठगी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा पहनकर दुकान पर पहुंचा और शक्ति मंदिर में गुप्त दान एवं चढ़ावा चढ़ाने की बात कहते हुए 20,000/- रुपये दिखाए। इसके बाद उसने सोने-चांदी के आभूषणों को भी चढ़ावे में शामिल करने की बात कहकर छोटे लाल सोनी की सोने की चेन एवं अंगूठी अपने पास ले ली। आरोपी ने चढ़ावा मंदिर में रखने तथा शाम को सामग्री वापस लेने की बात कहकर उन्हें विश्वास में लिया। कुछ समय बाद वहां जाकर देखने पर नकदी एवं सोने के आभूषण नहीं मिले।

प्रारंभिक पतासाजी में घटना में बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल का उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान एक व्यक्ति मौके पर मौजूद था, जबकि एक अन्य व्यक्ति कुछ दूरी पर खड़े होकर रेकी कर रहा था।

*घटना में शामिल आरोपियों की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है।*

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button