Blog

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

रायपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व  के दौरान  11 से 20 अक्टूबर 2026 तक मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्रारा गाडियों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन एवं कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान की जा रही है। कुछ गाड़ियों को डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तारित करने के साथ ही कुछ  दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में दिनांक 11अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं जो इस प्रकार है।

मिली जानकारी के अनुसार 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही । 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर को गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है । 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

  1. गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर भगत की कोठी डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे पहुंच कर 21.58 बजे रवाना होगी।
  2. गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 5:40 बजे पहुंच कर 5:42 बजे रवाना होगी
  3. गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21.56 बजे पहुंच कर 21.58 बजे रवाना होगी
  4. गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 5:40 बजे पहुंच कर 5:42 बजे रवाना होगी
  5. गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 12.16 बजे पहुंच कर 12:18 बजे रवाना होगी
  6. गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10:18 बजे पहुंच कर 10. 20 बजे रवाना होगी
  7. गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर पुणे एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 14.36 बजे पहुंच कर 14.38 बजे रवाना होगी
  8. गाड़ी संख्या 12850 पुणे बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 11.58 बजे पहुंच कर 12:00 रवाना होगी
  9. गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद रायपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 1046 बजे पहुंच कर 10:48 बजे रवाना होगी.
  10. गाड़ी संख्या 12772 रायपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 18:30 बजे पहुंच कर 18.32 बजे रवाना होगी।

The post नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button