रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत नौ लाेगों की आज स्पेशल कोर्ट में पेशी है। इओडब्ल्यू ने इन सभी को समन जारी कर पांच अक्तूबर को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर अंतिम आरोपपत्र पेश करने की तैयारी कर रहा है।
बता दें एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों समेत 36 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस घोटाले में आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया, खनिज विभाग के संयुक्त निदेशक एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह पूरा घोटाला 570 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।
The post छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी appeared first on ShreeKanchanpath.



