Blog

बैंक की हड़ताल टली : बनेगी हाई लेवल कमेटी… सप्ताह में पांच दिन काम की है मांग

भिलाई। बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर आज से होने वाली सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल टल गई है। 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल फिलहाल नहीं होगी। इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है।

देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया था। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार रात हुई बातचीत के बाद प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का फैसला हुआ। बातचीत में सबसे अहम सहमति 5-डे बैंकिंग वीक की मांग को लेकर बनी। इस मुद्दे पर तुरंत एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर सहमति हुई है। इसके बाद UFBU ने अपनी दूसरी प्रस्तावित गतिविधियों को भी फिलहाल टाल दिया है।

इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब बैंकों में हर शनिवार छुट्टी होगी? इसका जवाब है। अभी नहीं. 5-डे बैंकिंग वीक फिलहाल लागू नहीं हुआ है। अब भी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी रहती है। बाकी शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। नई जॉइंट कमेटी हर शनिवार बैंकों में अवकाश घोषित करने के विकल्प पर विचार करेगी। इसके अलावा दूसरे विकल्पों पर भी चर्चा होगी। इसमें ग्राहकों और दूसरे संबंधित पक्षों से सलाह लेने की बात भी कही गई है। कमेटी कब तक अपनी सिफारिश देगी, इसकी कोई तय समयसीमा UFBU के सर्कुलर में नहीं बताई गई है। इसलिए फिलहाल बैंक मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से ही काम करेंगे और ग्राहकों को पहले की तरह सेवाएं मिलती रहेंगी।

The post बैंक की हड़ताल टली : बनेगी हाई लेवल कमेटी… सप्ताह में पांच दिन काम की है मांग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button