Blog

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग रेंज के जिलों में 250 से ठिकानों पर छापामारी, 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में रेंज में एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। दुर्ग रेंज जिलों में नशे से जुड़े आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अलग-अलग छापामारी में आरोपियों के पास से गांजा एवं नशीला पदार्थ जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने 250 ठिकानों पर छापेमारी कर 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर दुर्ग रेंज में 15 सितंबर को दोपहर से चलाएं गए एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में एक साथ पिछले 24 घंटों से नशे के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसएसपी विजय अग्रवाल, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू, एसपी बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में जिलों में स्पेशल टीम बना कर 250 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 80 से अधिक टीमों में शामिल 500 जवानों द्वारा इस मिशन में नशे के कारोबार में कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व के आदतन आरोपियों की धड़पकड़ की गई। उनके कब्जे से अवैध नशे के पदार्थ जप्त किए गए। पुलिस की यह कार्रवाई नशे के फैलाव पर रोक लगाने और जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

कार्रवाई के दौरान दुर्ग पुलिस ने लगभग 160 स्थानों पर दबिश देकर  कुल 120 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें NDPS में 16 प्रकरण, आबकारी एक्ट में 23 प्रकरण और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 89 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बालोद जिले में पुलिस ने लगभग 50 स्थानों पर दबिश दी. यहां से 31आरोपी गिरफ्तार हुए. इनमें  4 आरोपी  NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट में तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में 23 को गिरफ्तार किया गया है।

Untitled design

इसके अलावा बेमेतरा पुलिस ने लगभग 60 स्थानों में दबिश देकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है . इनमें NDPS, आबकारी एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक एक्ट में कार्यवाही किया गया है। इस अभियान में दुर्ग रेंज में लगभग 26 किलो गांजा एवं शराब लगभग 126 लीटर एवं टैबलेट आदि जब्त किया गया। उक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

The post नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : दुर्ग रेंज के जिलों में 250 से ठिकानों पर छापामारी, 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button