Blog

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

जगदलपुर। इंद्रावती नदी के उत्तरी तट पर डोंगाघाट गाँव के निकट कच्ची झोपड़ियों में 10–12 नागरिकों के फँसे होने की सूचना मिलने पर, भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान के एक चालक दल ने उनकी तलाश और बचाव के लिए उड़ान भरी। क्षेत्र की गहन तलाशी के बाद चालक दल ने नागरिकों को एक कच्ची झोपड़ी की छत पर पाया। तेज़ बहते बाढ़ के पानी के कारण झोपड़ी के ढहने का खतरा था।

उपलब्ध सीमित समय और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहसिक बचाव अभियान चलाया गया। एक गरुड़ कमांडो को कमज़ोर छत पर उतारा गया, ताकि वह फँसे हुए लोगों की सहायता कर सके। इसके बाद सभी को मंडराते हेलीकॉप्टर में विन्च कर सुरक्षित निकाला गया। बचाए गए 12 नागरिकों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं।

The post भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button