छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश

*सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश*

कवर्धा,  सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिंघनपुरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नशामुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण की गई। उपस्थित सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र जी सहित ग्रामोदय ग्राम विकास समिति से सुश्री खुशी साहू, क्लस्टर समन्वयक, सुश्री भूमिका चंद्रवंशी डएवं सुश्री कीर्ति यादव, सामुदायिक समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button