भिलाई। थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस 343 दोपहिया वाहनों की MSTC पोर्टल से ऑनलाइन नीलामी की गई। इस नीलामी में दुर्ग पुलिस के खजाने में कुल 12.26 लाख से अधिक की राशि जमा हुई। इस दौरान 343 दोपहिया वाहनों को नीलाम किया गया। नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई तथा प्राप्त राशि नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराई जाएगी। थाना भिलाई नगर में शेष लावारिस एवं लावारिस अवस्था में खड़े वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही भी निरंतर जारी है।
दुर्ग जिले के थानों में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत MSTC (Metal Scrap Trading Corporation Limited) के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी की कार्यवाही की गई।
उपलब्ध MSTC बिड शीट के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में कुल 03 लॉट रखे गए थे। तीनों लॉट की नीलामी से क्रमशः 4,24,514 रुपए, 4,11,054 रुपए तथा 3,91,382 रुपए प्राप्त हुए । इस प्रकार कुल 12,26,950 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। नीलामी से प्राप्त राशि को नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराया जाएगा। थाना भिलाई नगर में शेष लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण एवं नीलामी की कार्यवाही भी निरंतर जारी है।
थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों की नियमानुसार ऑनलाइन नीलामी की गई। उक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा,थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा जप्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजी एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने तथा MSTC ई-ऑक्शन प्रक्रिया के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों के पंजीयन एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखें। वाहन खरीदते अथवा बेचते समय दस्तावेजों एवं वाहन के स्वामित्व का विधिवत सत्यापन करें। किसी लावारिस या संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना को सूचना देकर पुलिस कार्यवाही में सहयोग करें।
The post भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा appeared first on ShreeKanchanpath.



