Blog

दुर्ग में बड़ा हादसा : बारात से लौट रही बस पलटी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

दुर्ग। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बरात से लौट रही बस पलट गई। यह हादसा हिर्री के पास दुर्ग-जालबांधा मुख्य मार्ग पर हुआ। हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार बस तितुरडीह दुर्ग से बाराती बस ग्राम मड़ियापार गई थी। रविवार रात को लगभग 30 लोग बाराती बस से वापस लौट रहे थे। हिर्री के पास दुर्ग-जालबांधा मुख्य मार्ग पर टर्निंग के पास तेज रफ्तार बस का अचानक संतुलन बिगड़ा और पलट गई। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में करीब 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक बुजुर्ग और एक छोटे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में चल रहा है। बोरी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

The post दुर्ग में बड़ा हादसा : बारात से लौट रही बस पलटी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button