छत्तीसगढ़

*सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई* *कवर्धा और पंडरिया में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश* कवर्धा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी से गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं नगर पालिका परिषद पंडरिया में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। नगर पालिका परिषद कवर्धा में बावा तालाब में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नोडल अधिकारी, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। सभी ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इसी प्रकार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा रजत जयंती चैक एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चैक एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों से कचरे एवं अपशिष्ट को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। इस अवसर पर नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया गया। जनभागीदारी से साकार होगा स्वच्छ और सुंदर शहर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करना ‘स्वच्छ शहर, सुंदर शहर’ के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

*सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई*

*कवर्धा और पंडरिया में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश*

कवर्धा, सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी से गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं नगर पालिका परिषद पंडरिया में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। नगर पालिका परिषद कवर्धा में बावा तालाब में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नोडल अधिकारी, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। सभी ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इसी प्रकार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा रजत जयंती चैक एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चैक एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों से कचरे एवं अपशिष्ट को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। इस अवसर पर नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही, स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया गया।

जनभागीदारी से साकार होगा स्वच्छ और सुंदर शहर

सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करना ‘स्वच्छ शहर, सुंदर शहर’ के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button