Blog

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को रॉड से पीटा। इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्भ में पल रहे शिशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद पति फरार है और शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली सभ्या की शादी तीन साल पहले बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक से हुई थी। शुक्रवार 2 अक्टूबर की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आशीष को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी के गर्भवती होने के बाद भी पति ने रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पत्नी को घायल करने के बाद आशीष कौशिक फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सभ्या को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचेद्ध डॉक्टरों ने जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पति पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया। फिलहाल आरापी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

The post चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button