भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश को और श्रीलंका पाकिस्तान को हराया
नईदिल्ली। एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट में भारत व श्रीलंका गोल्ड के लिए भिडेंगी। रविवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबलों में भारत ने जहां बांग्लादेश पर 114 रनों से जीत दर्ज की वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। सेमीफाइनल में हारने वाली पाक व बांग्लादेश की टीम कांस्य पदक के लिए भिडेंगी। फाइलन मैच 22 सितंबर मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत ने एशियन गेम्स के विमेंस क्रिकेट सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद शतक की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से शेफाली ने 49 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को 2 विकेट मिले। स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान मंधाना विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उनके नाम अब 4,788 रन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,758 रन) को पीछे छोड़ा।

श्रीलंका ने पाक को फिर से हराया
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 134 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
The post एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल appeared first on ShreeKanchanpath.



