Blog

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

भिलाई। रक्षित केन्द्र दुर्ग स्थित प्रशासनिक भवन के दधीचि प्रशिक्षण हॉल में बुधवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में अपनी 35 से 40 वर्षों की सेवा अवधि के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनके अनुभव विभाग के लिए उपयोगी एवं प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के पश्चात भी विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध रहेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के आयोजन में रक्षित केन्द्र दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रामकुमार गरेवाल, आंकिक शाखा, पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। दुर्ग पुलिस पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारी

  1. महिला निरीक्षक सावित्री धुर्वे, मुख्य लिपिक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग।
  2. एएसआई अनिल सिंह।
  3. एएसआई रामस्वरूप कुरेशिया।
  4. एएसआई मानसिंह सोनवानी।
  5. प्रधान आरक्षक रामलखन सिंह।
  6. महिला प्रधान आरक्षक पुसु राजपूत।

The post पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button