मनोरंजन

इन दिनों विष्णुपद मंदिर और आसपास के पिंडवेदी क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी जा रही है। स्मिता ठाकरे के गयाजी पहुंचकर पिंडदान करने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा रही।

संगीत की कोई भाषा नहीं होती है. इस बात का सबूत है हिंदी सिनेमा में बनें कई गाने जिनकी धुन को दूसरे देश और दूसरी भाषा के गानों से प्रेरित होकर या उनको इस्तेमाल कर के बनाया गया है. आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि, कई गानों के मतलब तो समझ नहीं आते होंगे लेकिन इसका संगीत इतना प्यारा होता है कि ये सुनने में कानों को अच्छे लगते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही सुपरहिट गाने के बारे में बताएंगे जिसकी धुन ने उसको यादगार बना दिया.

साल 1966 में आया एक गाना ऐसा ही थी. इस गाने की खास बात थी इसके पीछे की धुन जो एक नेपाली संगीत की छाप बताई जाती है, जिसे हिंदी सिनेमा के एक म्यूजीशियन ने अपने अंदाज में ढालकर ऐसा गाना तैयार किया कि 60 साल बाद भी ये गाना पुराने गाने पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. तो चलिए जानते हैं इस गाने के जुड़े अनसुने किस्से के बारे में.

नेपाली धुन से बना बॉलीवुड का गाना 

1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ में  और आशा पारिख ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म का दाना ‘दीवाना मुझसा नहीं’ गाना नेपाली गाने की धुन से प्रेरित होकर बनाया गया था. इस गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. इसका संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था और इसे  मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से इसे ऐसा रंग दिया कि ये गाना अपनी एक अलग पहचान बना गया. दीवाना मुझसा नहीं गाने की धुन नेपाली लोक गीत “ए कान्छा मलाई सुनको तारा खसाईदेउन” से प्रेरित थी, जिसे अरुणा लामा और अंरुद्र मणि गुरुंग ने गाया है. इसका संगीत अम्बर गुरुंग ने तैयार किया था और बोल थे पासांग बांगबाल के. इस नेपाली धुन से प्रेरित होकर आर.डी बर्मन ने इसे फिल्म तीसरी मंजिल में लिया और इसी के संगीत ने उनकी अलग पहचान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. लता मंगेशकर पर लिखी ‘लता सुरगाथा’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले मशहूर लेखक और गीतकार यतींद्र मिश्र ने इस गाने से जुड़ा

” फिल्म तीसरी मंजिल 1966 में आई जिसे उन्होंने अपना मुहावरा विकसित किया. एक ऐसी फिल्म जिसके बाद आर डी बर्मन की पहचान बनी इस फिल्म में जज आर्केस्ट्रेशन पर आधारित धुने बनाई गयी. लेकिन जिस गीत की मैं चर्चा कर रहा हूँ वो नेपाली धुन से प्रभावित थी. नेपाल का एक बेहद प्रसिद्ध गीत है. एक कछा म सुन को तारा आप सुन रहे हैं इसे अरुणा लामा और अम्बर गुरुंग की आवाज में इसके कई वर्जन मिलते हैं.”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button