छत्तीसगढ़

धान खरीदी के पहले ही दिन किसान कवलदास ने बेचा 25 क्विंटल 20 किलो धान, चेहरे पर दिखी खुशी

*धान खरीदी के पहले ही दिन किसान कवलदास ने बेचा 25 क्विंटल 20 किलो धान, चेहरे पर दिखी खुशी*

*नई व्यवस्था को बताया किसान हित में महत्वपूर्ण फैसला, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार*

कवर्धा, नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। धान खरीदी के पहले ही दिन बोड़ला विकासखंड के ग्राम हरिनछपरा निवासी किसान श्री कवलदास ने अपनी उपज बेचकर इस खुशी को जाहिर किया। उन्होंने हरिनछपरा धान उपार्जन केंद्र में 25 क्विंटल 20 किलो धान का विक्रय किया। पहले ही दिन धान बेचने से किसान के चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया।

किसान श्री कवलदास ने बताया कि उन्होंने अपनी 1 एकड़ 30 डिसमिल कृषि भूमि में धान की खेती की थी। फसल तैयार होने के बाद उन्हें धान खरीदी शुरू होने का इंतजार था। खरीदी प्रारंभ होते ही वे अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत 25 क्विंटल 20 किलो धान बेचा। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन अपनी मेहनत से तैयार फसल का विक्रय कर उन्हें काफी खुशी हुई है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से किसानों को राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय खेती-किसानी से जुड़े परिवारों के लिए राहत देने वाला है।

*नई व्यवस्था से किसानों को मिलेगी राहत, बिचौलियों पर लगेगा अंकुश*

श्री कवलदास ने धान खरीदी व्यवस्था में किए गए नए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला है। धान की उपज कम बेचने पर भी पूरा लाभ मिलेगा। अब कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अंतर की राशि का लाभ मिलने से राहत मिलेगी। इससे किसान अपनी वास्तविक उपज के अनुसार धान का विक्रय कर सकेंगे और बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।

*किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में प्रयास*

राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था और किसानों के हित में किए जा रहे नए प्रावधानों का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। धान खरीदी के पहले ही दिन अपनी उपज बेचकर खुश हुए किसान श्री कवलदास ने नई व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button