छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, दो दिनों में 707 किसानों से 25,175.20 क्विंटल धान की खरीदी*

*कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, दो दिनों में 707 किसानों से 25,175.20 क्विंटल धान की खरीदी*

*किसानों को 6 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान, धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिल रही सुविधाएं*

कवर्धा, नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसान अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 एवं 16 नवंबर को जिले में कुल 707 किसानों से 25,175.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार 15 नवंबर को जिले में 229 किसानों से 7,665.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। वहीं 16 नवंबर को 478 किसानों से 17,509.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 707 किसानों से 25,175.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक कुल 6 करोड़ 17 लाख 96 हजार 887 रुपये की राशि दी गई है। इसमें 1 करोड़ 71 लाख 46 हजार 203 रुपये ऋण वसूली की राशि तथा 4 करोड़ 46 लाख 50 हजार 683 रुपये का शुद्ध भुगतान शामिल है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button