छत्तीसगढ़

गाँजा तस्करी प्रकरण में फरार 01 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, 18.539 किलोग्राम गाँजा एवं दो कार सहित 22.53 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

*

*थाना – चिल्फी, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

*गाँजा तस्करी प्रकरण में फरार 01 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, पूर्व में चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, 18.539 किलोग्राम गाँजा एवं दो कार सहित 22.53 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी के अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 20(बी)(ii)(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे पांचवें आरोपी मोहम्मद अजमेरी खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी लटोरिया मोहल्ला, थाना पवई, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) को दिनांक- 13.11.2026 को मध्यप्रदेश के पवई से गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक- 26.09.2026 को थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर चिल्फी क्षेत्र में नाकाबंदी कर दो कारों से गांजा परिवहन करते हुए चार आरोपियों जोगेन्द्र राजा, केशव राजा, रविराज सिंह परिहार एवं सौरभ सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया गया था। इनके संयुक्त कब्जे से 18.539 किलोग्राम गांजा, दो कार एवं चार मोबाइल फोन सहित कुल 22,53,000/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार चारों आरोपियों के कथनों से मोहम्मद अजमेरी खान की भी गांजा तस्करी की उक्त घटना में संलिप्तता सामने आई। आरोपी घटना के दौरान पुलिस चेकपोस्ट देखकर वाहन से उतरकर जंगल की ओर फरार हो गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से लगातार पतासाजी कर दिनांक- 13.11.2026 को उसे थाना पवई, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि पांचों ने मिलकर ओडिशा के नुआपाड़ा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के पवई क्षेत्र में बिक्री करने की योजना बनाई थी। गांजा परिवहन के दौरान उसके चार साथी पकड़े जाने के बाद उसने डर के कारण पूर्व में उपयोग की जा रही दोनों मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दी थीं। आरोपी के कब्जे से एक नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बीरेंद्र वर्मा एवं साइबर थाना पुलिस टीम थाना चिल्फी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button