बारिश और उमस के मौसम में घर के आसपास कई ऐसे जीव दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें देखकर लोग घबरा जाते हैं. सैलामेंडर भी इन्हीं में से एक है. यह देखने में कुछ हद तक छिपकली जैसा लग सकता है और आमतौर पर नमी वाली जगहों पर नजर आता है.
बरसात और उमस के मौसम में घर के आसपास कई तरह के जीव-जंतु नजर आने लगते हैं. सैलामेंडर (छिपकली जैसा दिखने वाला जीव) भी इन्हीं में शामिल है जो आमतौर पर नमी वाली, ठंडी और अंधेरी जगहों में रहना पसंद करता है. बारिश के दिनों में जमीन और बिलों में पानी भरने पर यह सुरक्षित जगह की तलाश में घरों के आसपास पहुंच सकता है. कई बार बाथरूम, सिंक के नीचे, बगीचे या घर के नम कोनों में भी यह दिखाई देता है. ऐसे में घबराने या इसे छूने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. घर में इसकी मौजूदगी कम करने के लिए नमी और कीड़ों को नियंत्रित करना सबसे अहम माना जाता है.
क्या सैलामेंडर जहरीला होता है?
जानकारी के अनुसार, हर सैलामेंडर जहरीला नहीं होता और अलग-अलग प्रजातियों में काफी अंतर पाया जाता है. कुछ प्रजातियां खतरा महसूस होने पर त्वचा से रसायन छोड़ सकती हैं. ऐसे में इसे नंगे हाथों से छूने से बचना चाहिए. अगर त्वचा पर संपर्क हो जाए तो प्रभावित हिस्से को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें. हाथ धोने से पहले आंख, नाक या मुंह को छूने से भी बचें.
सैलामेंडर को भगाने के लिए क्या जलाएं
घर में सैलामेंडर को आने से रोकने और उन्हें भगाने के लिए आप कई आसान और घरेलू उपाय अपना सकते हैं. सैलामेंडर को भगाने के लिए कपूर (Camphor) या सूखी लाल मिर्च को जलाना सबसे असरदार मानाा जाता है. इनके जलने से निकलने वाला तीखा धुआं सैलामेंडर को बर्दाश्त नहीं होता और वे तुरंत उस जगह को छोड़ देते हैं.
घर में सैलामेंडर क्यों आता है?
सैलामेंडर आमतौर पर नम, ठंडी और अंधेरी जगहों की ओर आकर्षित हो सकते हैं. घर के आसपास छोटे कीड़े-मकौड़े मौजूद हों तो भी इनके आने की संभावना बढ़ सकती है. बाथरूम, सिंक के नीचे, बगीचे या पानी जमाा होने वाली जगहों पर खाास ध्यान दें.
घर में आने से कैसे रोकें
दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद करें और वेंटिलेटर पर बारीक जाली लगाएं. घर में पानी का रिसाव हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं और नम जगहों को सूखाा रखें. कबाड़, पत्तियों और अंधेरे कोनों की नियमित सफाई करें
सैलामेंडर दिख जाए तो क्या करें
बता दें कि उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें और संभव हो तो उसे खुद बाहर निकलने का रास्ता दें. अगर सैलामेंडर की प्रजाति पहचान में नहीं आ रही है या वह असामान्य व्यवहार कर रहा है, तो स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ या संबंधित विभाग की मदद लेना ज्यादाा सुरक्षित है.





