बालकनी घर का वो हिस्सा होता है, जहां बैठकर सुबह की ताजी हवा की चाय पी जा सकती है और शाम का सुकून भरा मौसम एन्जॉय किया जा सकता है. लेकिन मच्छर-मक्खियां, धूल-मिट्टी और कबूतरों की गंदगी कई बार इस छोटी सी खुली जगह का मजा किरकिरा कर देती है. खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में कीड़े-मकौड़ों की परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में लोग बालकनी को पूरी तरह बंद करवाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन इससे नेचुरल हवा और रोशनी कम होने का डर रहता है.अगर आप भी मच्छर-मक्खियों से बालकनी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, लेकिन उसे पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो स्लाइडिंग मैश डोर एक अच्छा और स्मार्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे जरूरत के हिसाब से आसानी से खोला और बंद किया जा सकता है. इसकी महीन जाली मच्छर और मक्खियों जैसे कीड़ों को अंदर आने से रोकने में मदद करती है, जबकि बालकनी में हवा का आना-जाना बना रहता है. इतना ही नहीं, ये बालकनी को कबूतरों से बचाने में भी मदद कर सकता है.
बालकनी के लिए क्यों खास है स्लाइडिंग मैश डोर?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बालकनी को एल्यूमीनियम फ्रेम और फाइबर जाली से कवर करने का तरीका दिखाया गया है. इसमें लगाया गया फोल्डेबल और स्लाइडिंग मॉस्किटो नेट जरूरत के हिसाब से खोला और बंद किया जा सकता है. खास बात ये है कि इसे इस्तेमाल करने पर बालकनी की ज्यादा जगह भी घिरती नहीं हैमच्छर-मक्खियों के साथ कबूतरों से भी बचाव
इस जाली में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो हवा को अंदर आने देते हैं. यानी बालकनी को कवर करने के बाद भी वेंटिलेशन बना रहता है. वहीं, जाली की वजह से मच्छर, मक्खियां और कबूतर जैसे बाहरी जीव अंदर आने से काफी हद तक रोके जा सकते हैं. खासकर उन घरों के लिए ये ऑप्शन काम का हो सकता है, जहां बालकनी में बार-बार कबूतर आ जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं.
पूरा फ्रेम एल्यूमीनियम का, जाली फाइबर की
इस तरह की बालकनी कवरिंग में बाहर की तरफ पूरा फ्रेम एल्यूमीनियम का बनाया जाता है, जबकि बीच में फाइबर की जाली लगाई जाती है. एल्यूमीनियम फ्रेम इसे मजबूत सपोर्ट देता है और फाइबर जाली हवा के आने-जाने की जगह बनाए रखती है. स्लाइडिंग डिजाइन होने की वजह से इसे जरूरत पड़ने पर एक तरफ किया जा सकता है. ऐसे में बालकनी पूरी तरह बंद भी नहीं लगती और जरूरत के मुताबिक इसे खुला भी रखा जा सकता है.
कितनी आती है कीमत?
वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस तरह की एल्यूमीनियम प्लेटेड मेश कवरिंग की कीमत करीब 250 रुपये प्रति वर्ग फीट बताई गई है. हालांकि, आपकी बालकनी का कुल खर्च उसके साइज, डिजाइन और लगने वाली चीजों के हिसाब से अलग हो सकता है.
उदाहरण के लिए, अगर किसी बालकनी का कवर किया जाने वाला एरिया 50 वर्ग फीट है, तो 250 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से शुरुआती कीमत करीब 12,500 रुपये हो सकती है.





