उदित नारायण हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक फैंस के दिलों में अपने गानों से राज किया है. उन्होंने हिंदी ही नहीं नेपाली, भोजपुरी से लेकर मैथिली भाषा में गाने गाए. इसके अलावा कई भक्ति गीतों को अपनी आवाज दी. लेकिन 2025 में उनका एक मैथिली छठ गीत आया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिला. खास बात यह है कि छठ गीत में वह खुद नजर आए थे. वहीं उनके साथ मनोरमा झा और अजीत झा भी दिखे थे. इसे छठ पूजा के पावन अवसर पर खूब सुना जाता है और फैंस जय छठी मैया के जयकारे लगाते हुए नजर आते हैं. इस छठ गीत की विशेषता यह है कि इसमें चार मुंह वाले दिए यानी चउमुख दियरि का महत्व बताया गया था.
उदित नारायण का छठ गीत
उदित नारायण के जिस छठ गीत की हम बात कर रहे हैं वह 2025 में आया था. टीसीरीज द्वारा रिलीज किया गया गीत चउमुख दियरि है, जिसे मैथिली भाषा में बॉलीवुड सिंगर ने गाया था.इसमें उनके साथ मनोरमा झा और अजीत झा नजर आए थे. गाने में छठ पूजा की रस्मों को दिखाया था, जिसमें खुद उदित नारायण भी शामिल होते हुए नजर आए थे.





