मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की बढ़ी सुरक्षा, जलसा के बाहर ‘बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन’ में दिखे बिग बी, संडे दर्शन में किया फैंस का अभिवादन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सालोंसे एक परंपरा निभाते आ रहे हैं, हर रविवार फैंस से मिलने की परंपरा। हर रविवार को बिग बी अपने घर ‘जलसा’ से बाहर आते हैं और अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रविवार को सुपरस्टार अपने बंगले से बाहर अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए आए। उनकी एक झलक पाने के लिए जलसा के बाहर भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा थी। ऐसे में बिग बी ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनसे मिलने के लिए वह अपने बंगले से बाहर आए, लेकिन इस बार उनके इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। यही नहीं, इस बार बिग बी ‘बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन’ में फैंस का अभिवादन करने के लिए पहुंचे।

बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन में फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

रविवार, 1 नवंबर को बिग बी एक बुलेटप्रूफ घेरे में अपने चाहने वालों से मिलने पहुंचे। जलसा के बाहर आकर उन्होंने इसी बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन के अंदर से अपने फैंस का अभिवादन किया और शुक्रिया अदा किया। इस दौरान अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए, जो पीछे खड़े होकर अपने पिता की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे और चौंकन्ने दिखे। सुरक्षा कारणों से बिग बी बाहर खुले में खड़े होने की जगह एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ ग्लास के घेरे में अपने फैंस से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में हाथ जोड़े और फैंस की शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

अभिषेक बच्चन भी साथ मौजूद रहे

रविवार को जब अमिताभ बच्चन अपने फैंस के अभिवादन के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन में जलसा के गेट के पास आए, बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बिग बी फैंस का अभिवादन कर रहे थे, अभिषेक चौंकन्ने होकर आसपास के माहौल पर नजर बनाए हुए थे। वहीं जलसा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को कंट्रोल करते दिखे। दरअसल, अमिताभ बच्चन इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं, जिसके बारे में वह खुद ही बता चुके हैं और दूसरी तरफ, हाल ही में बिग बी के बंगले में बम से हमले की भी धमकी मिली थी। ऐसे में जब भी बिग बी ‘जलसा’ के बाहर फैंस के अभिवादन के लिए आते हैं, अभिषेक साये की तरह उनके साथ मौजूद होते हैं।

बिग बी के बंगले को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

दरअसल, पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय को दोपहर 3:11 बजे और एक स्कूल में दोपहर 1:11 बजे धमाके की धमकी दी गई थी। इसी मेल में 31 अक्टूबर को बांद्रा स्थित अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’ पर ग्रेनेड हमले की भी धमकी दी गई थी। इन तमाम धमकियों को देखते हुए बिगबी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हालांकि, इन  पिछले हफ्ते बिग बी बिना किसी बुलेटप्रूफ ग्लास केबिन के अपने फैंस से मिले थे, लेकिन इस बार वह सुरक्षा के साथ ‘जलसा’ के बाहर आए और फैंस का अभिवादन किया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button