वाराणसी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इसी साल रोपवे शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। घनी आबादी वाले और जाम वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित व प्रदूषण-रहित कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च 2023 को इसकी आधारशिला रखी थी।
इसका निर्माण मई 2023 से काम शुरू हुआ। अब जिले में देश का पहला शहरी सार्वजनिक परिवहन रोपवे आधुनिक सिस्टम से लैस है। रोपवे की परियोजना प्रबंधक पूजा मिश्र ने जागरण से बातचीत में बताया कि यह तकनीक विश्व की नवीनतम और सुरक्षित प्रणालियों में शुमार है।





