Blog

NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

रायपुर स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए और भव्य रैलियां निकालीं। छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया l

नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना

जांजगीर-चाम्पा जिले के शासकीय ठाकुर छेदीलाल (टीसीएल) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में विद्यार्थियों और आम नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक व प्रेरित करना

महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई इस रैली में NSS स्वयंसेवकों ने हाथों में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे अनुशासन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली ने आम जनमानस को राष्ट्र निर्माण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक व प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का नेतृत्व NSS महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा एवं पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी राजेश चंद्र ने किया।

महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा

एन एस एस के स्वयंसेवकों के अभूतपूर्व उत्साह और अनुशासित सहभागिता से न केवल रैली सफल रही, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिसर एवं आसपास का वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले, डॉ. मंजू लता कश्यप एवं आर. जी. कुटे उपस्थित रहे। इसके साथ ही NCC अधिकारी डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी ने भी अपनी उपस्थिति से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

The post NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button