रेसिपी

चायपत्ती नहीं, छोले उबालते हुए ये 1 चीज मिलाएं! हलवाई जैसा गहरा-काला रंग आएगा

छोले का सिर्फ स्वाद ही नहीं, रंगत भी काफी मायने रखती है। आपने ढाबे या किसी रेस्टोरेंट में छोले खाए होंगे, तो नोटिस किया होगा कि उनका रंग काफी गहरा और अच्छा आता है। ये डार्क रंग के छोले भटूरे या पूड़ी के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं। घर पर मेहमान आए हों, तो यही गहरे रंग वाले छोले बनाए जाते हैं। आप इस रंग के लिए क्या इस्तेमाल करती हैं? आमतौर पर तो घरों में चायपत्ती का यूज किया जाता है, लेकिन चायपत्ती से वो ढाबे वाला गहरा रंग कई बार ठीक से नहीं आता। इसकी जगह अगर आप ये 1 सीक्रेट चीज मिला दें, तो छोलों की रंगत बिल्कुल ढाबे वाली आएगी। ये सीक्रेट कुछ और नहीं, बल्कि अनार के छिलके हैं। जी हां, अनार के छिलके आपके छोलों में जान डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

चायपत्ती की जगह, ये 1 चीज देगी छोलों की गहरा रंग

आमतौर पर छोलों को गहरा रंग देने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसकी जगह आप अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल अनार के छिलकों में प्राकृतिक रूप से टैनिन जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पानी को गहरा रंग देते हैं। छोले बनाते हुए अगर आप अनार के छिलके एड करती हैं, तो इन्हें बिल्कुल वहीं डार्क रंग मिलता है, जो अक्सर ढाबे या रेस्टोरेंट वाले छोलों में देखने को मिलता है।

अनार के छिलकों का कैसे किया जाता है इस्तेमाल

छोलों को गहरा रंग देने के लिए अनार के सूखे छिलके इस्तेमाल में लाए जाते हैं। इसके लिए जब भी अनार का सीजन हो, तो इनके छिलकों को फेंकने के बजाए इक्कठा कर लें। इन्हें 2-3 दिन की अच्छी धूप दिखाकर सुखा लें, फिर इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें। अब जब भी आपको छोले बनाने हों, खूबसूरत गहरे रंग के लिए आप इनका सालभर इस्तेमाल कर सकती हैं।

छोले बनाते हुए कब डालें अनार का छिलका?

छोले बनाने से पहले जब आप उन्हें प्रेशर कुकर में उबलती हैं, उसी समय छोलों में एक सूखा अनार का छिलका भी डाल दें। जैसे ही छोले उबल जाएंगे, इनमें एक गहरा सुंदर रंग आ जाएगा, जो हलवाई स्टाइल छोलों में देखने को मिलता है। अब आप अनार के छिलके को अलग निकालकर रख सकती हैं। इसे दोबारा इस्तेमाल में ना लाएं।

अनार के छिलके डालने के और क्या फायदे हैं?

अनार के छिलके डालने से सिर्फ छोलों में अच्छा रंग ही नहीं आता, बल्कि सेहत के लिहाज से भी ये काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल अनार के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। साथ ही पारंपरिक रूप से ये पाचन के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में अनार के छिलके एड करना, ना सिर्फ छोलों को सुंदर गहरा रंग देता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button