छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में तत्काल पूरी हुई प्रक्रिया, अब फिर मिल सकेगा श्रम योजनाओं का लाभ*

*गांव में ही मिला समाधान, हरिहर का श्रम कार्ड हुआ नवीनीकृत*

*सेवा सेतु शिविर में तत्काल पूरी हुई प्रक्रिया, अब फिर मिल सकेगा श्रम योजनाओं का लाभ*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। सेवा सेतु शिविर गांव में पहुंचा तो हरिहर साहू की महीनों पुरानी परेशानी कुछ ही समय में दूर हो गई। ग्राम बीरेन्द्रनगर निवासी हरिहर साहू का श्रम कार्ड एक्सपायर हो चुका था। इसके चलते उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। शिविर में उन्होंने अपनी समस्या बताई और मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर श्रम कार्ड का नवीनीकरण कर दिया गया। अब वे फिर से श्रम विभाग की पात्र योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

ग्राम पंचायत बीरेन्द्रनगर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी दौरान हरिहर साहू ने श्रम विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर अपने एक्सपायर हो चुके श्रम कार्ड की समस्या बताई। विभागीय कर्मचारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और शिविर में ही उनका श्रम कार्ड नवीनीकृत कर दिया। श्रम कार्ड के नवीनीकरण से अब हरिहर साहू के लिए श्रम विभाग की पात्र योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की राह आसान हो गई है। शिविर में ही प्रक्रिया पूरी होने से उन्हें आवश्यक जानकारी और सुविधा एक ही स्थान पर मिल गई।

श्री हरिहर साहू ने बताया कि गांव में ही शिविर लगने से उनका काम आसान हो गया। उन्हें किसी कार्यालय में जाने या बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। समस्या बताने के बाद मौके पर ही समाधान मिल गया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब गांव तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं। हरिहर साहू के परिवार को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। श्री हरिहर साहू प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसे शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ लेने की सुविधा भी गांव में ही मिली है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button