Blog

भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कल से, प्रशासन ने तय किए प्रवेश मार्ग व पार्किंग प्लेस

भिलाई। सावन के पवित्र माह में भिलाई में एक बार फिर से पंडित प्रदीम मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। जयंती स्टेडियम के पास ग्राउंड में 17 से 26 अगस्त तक शिव महापुराण कथा होगी। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सावन के तीसरे सोमवार से शुरू होने जा रहे शिव महापुराण कथा लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन व पुलिस ने पार्किंग एवं प्रवेश मार्ग निर्धारित किए हैं।

तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर  साथ ने  जयंती स्टेडियम, भिलाई स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। आयोजन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आयोजन की व्यापकता को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को विभिन्न स्तरों पर विभाजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। आयोजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस प्रकार रहेगी पुलिस बल की तैनाती

आयोजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल में 04 ASP/AC, 18 DSP/Dc, 15 निरीक्षक, 65 उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक, 364 आरक्षक एवं 130 महिला आरक्षक शामिल हैं। इस प्रकार आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कुल 632 पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। पुलिस बल को कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़ वाले क्षेत्रों तथा आवश्यकतानुसार अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Aug 26 197

आयोजन की तैयारियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन, यातायात पुलिस, आयोजन समिति, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित भीड़, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात दबाव, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों एवं आयोजन समिति के दायित्व स्पष्ट रूप से निर्धारित किए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान प्रत्येक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन कर सकें। पुलिस एवं संबंधित विभागों के मध्य निरंतर समन्वय बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था

लाखों श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में कुल 632 पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भीड़ को व्यवस्थित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। भीड़ के अत्यधिक एकत्र होने वाले स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों एवं प्रमुख गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति का समय रहते आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों एवं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों के मध्य समन्वय रखा जाएगा।

ऐसी रहेगी प्रवेश व्यवस्था

महाराज एवं आयोजक परिवार का प्रवेश : मंच के पीछे गेट फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से निर्धारित किया गया है।

वीआईपी प्रवेश : शहीद पार्क के आगे बैंक कटिंग तथा पार्किंग क्लब के पास से निर्धारित किया गया है।

सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश: भिलाई क्लब, मिराज चौक (सी.ए. चौक) एवं बैंक परिसर चौक की ओर से निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित प्रवेश मार्ग का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं आयोजन समिति द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

निर्धारित पार्किंग स्थल

  1. भिलाई निवास के सामने हेलिपैड
  2. फुटबॉल ग्राउंड, भिलाई निवास के बगल
  3. प्रगति मैदान के पीछे (vip)
  4. बैंक परिसर (vip)
  5. सेक्टर-06 पुलिस ग्राउंड
  6. कला मंदिर के सामने
  7. शहीद उद्यान के सामने
  8. हरिराज सिविक सेंटर के बगल में
  9. पैसिफिक मॉन्यूमेंट गार्डन के सामने

विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग

रायपुर, चरौदा, भिलाई-03, नंदिनी एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहन

कुहराली → सिरसा गेट → पावर → हाउस चंद्रा-मौर्या → 25 मिलियन टन चौक → सेक्टर-06 पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

कुम्हारी, खेमटा, धमधा, जेवरा सिरसा एवं नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन

ग्रीन चौक → राजेंद्र पार्क चौक → सेक्टर-09 चौक → सेक्टर-06 ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल जयंती स्टेडियम।

राजनांदगांव एवं बालोद की ओर से आने वाले वाहन

पुलगांव चौक → जेल तिराहा → भिलाई निवास के सामने हेलिपैड ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल।

धमतरी, अभनपुर एवं पाटन की ओर से आने वाले वाहन

उतई नेवई → भिलाई निवास के बाजू फुटबॉल ग्राउंड पार्किंग → वहां से पैदल कार्यक्रम स्थल।

वाहन चालकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा मुख्य मार्गों, प्रवेश मार्गों अथवा सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि शिव महापुराण कथा में शामिल होने के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थल, प्रवेश मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का अनिवार्य रूप से पालन करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास मुख्य सड़क, प्रवेश मार्ग अथवा प्रतिबंधित स्थान पर वाहन पार्क न करें। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

श्रद्धालु अपने साथ आने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं परिजनों का विशेष ध्यान रखें। भीड़ में किसी व्यक्ति के बिछड़ने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा निर्धारित सहायता व्यवस्था से संपर्क करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को दें। अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन किसी सूचना को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें।

दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात के सुचारू संचालन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपेक्षा है कि वे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

The post भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कल से, प्रशासन ने तय किए प्रवेश मार्ग व पार्किंग प्लेस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button