छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस का विशेष ध्यान रखते हुए कबीरधाम पुलिस अलर्ट, होटल, ढाबा एवं संवेदनशील स्थानों पर BDS टीम व डॉग स्क्वॉड की सघन जांच।

*स्वतंत्रता दिवस का विशेष ध्यान रखते हुए कबीरधाम पुलिस अलर्ट, होटल, ढाबा एवं संवेदनशील स्थानों पर BDS टीम व डॉग स्क्वॉड की सघन जांच।*

कबीरधाम पुलिस के द्वारा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सुरक्षित, शांति व्यवस्था एवं उत्सवमय वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थलों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों एवं आउटर एरिया में नियमित पेट्रोलिंग एवं चेकिंग की जा रही है। कवर्धा शहर में सिटी कोतवाली, महिला थाना, साइबर थाना एवं पुलिस लाइन के पुलिस बल के साथ BDS टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा होटल, ढाबा एवं अन्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों की सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। वहीं अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा होटल-लॉज, ढाबा संचालकों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से समन्वय स्थापित कर स्वतंत्रता दिवस पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही, यदि कोई आपराधिक कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही भी लगातार जारी है।

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से मनाएं तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button