छत्तीसगढ़

शहीदों के परिजनों को कबीरधाम पुलिस का ससम्मान आमंत्रण, तिरंगा एवं श्रीफल भेंटकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया आमंत्रित

*शहीदों के परिजनों को कबीरधाम पुलिस का ससम्मान आमंत्रण, तिरंगा एवं श्रीफल भेंटकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया आमंत्रित।*

*शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों ने घर पहुंचकर दिया विशेष आमंत्रण।*

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ससम्मान आमंत्रित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं निरीक्षक (एम) श्री वीरेन्द्र तारम द्वारा शहीद आरक्षक श्री झल्लू प्रसाद नेवले की धर्मपत्नी श्रीमती संध्या देवी नेवले, सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले एवं बहू श्रीमती पूनम नेवले के निवास पर पहुंचकर उन्हें तिरंगा ध्वज एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस दौरान उन्हें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में ससम्मान उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया गया।

इसी क्रम में शहीद आरक्षक श्री चंद्रसिंह मेरावी की सुपुत्री सुश्री संगीता मेरावी एवं सुपुत्री कुमारी सुविता मेरावी के निवास पर भी पुलिस अधिकारियों द्वारा पहुंचकर तिरंगा ध्वज एवं श्रीफल भेंट किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम में ससम्मान शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार द्वारा कहा गया है की शहीदों का बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है और उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक एवं पुलिस परिवार का नैतिक दायित्व है। देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के परिवार हमारे लिए सदैव सम्मान और गौरव का विषय हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों को समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित कर कबीरधाम पुलिस ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की शहादत को देश और पुलिस विभाग सदैव स्मरण एवं सम्मान के साथ नमन करता रहेगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button