Blog

टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में भरतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया। इस मैच की सबसे बड़ी सकारात्मक बात भारतीय टीम के लिए मानव सुथार का प्रदर्शन रहा। पदार्पण टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लेकर कुल सात विकेट हासिल किए। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और नियंत्रण से उन्होंने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। हालांकि दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की बल्लेबाजी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मानव सुथार ने एक और विकेट अपने नाम किया, जबकि मोहम्मद सिराज को भी एक सफलता मिली।

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारत की पारी और 300 रन की जीत टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से उसकी सबसे बड़ी जीत बन गई। इसके अलावा भारत ने 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट में 550 से अधिक रन बनाए। वहीं 564 रन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि, यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं था, इसलिए भारतीय टीम को अंक तालिका में कोई लाभ नहीं मिला।

The post टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button