देश दुनिया

CNG के दाम फिर बढ़े, 2 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की जेब पर फिर से असर डाला है। शुक्रवार (15 मई) के बाद अब एक बार फिर सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने सीएनजी की कीमतों में आज से 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। यह पिछले दो दिनों में दूसरी बार की गई बढ़ोतरी है।

नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में अब सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो बिकेगी। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की नई कीमत 88.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले 15 मई को ही सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे, जिसके बाद दिल्ली में कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। अब लगातार दो बार हुई बढ़ोतरी से सीएनजी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। लोगों को अब वाहनों पर अधिक किराया देने के लिए विवश होना पड़ेगा।

इससे पहले शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर दिल्ली में 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। वहीं डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। एक ही दिन में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी दोनों के दाम बढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इसी दबाव के चलते लगातार कीमतों में संशोधन किया जा रहा है। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button