Blog

एरिया डॉमिनेशन दौरान आईईडी ब्लास्ट : डीआरजी के तीन जवान शहीद … एक घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नारायणपुर सीमा पर शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब जवान एरिया डॉमिनेशन व डी माइनिंग के लिए रवाना हुए थे। आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग-एरिया डॉमिनेशन व सर्च ऑपरेशन हेतु टीम रवाना हुई थी। De-mining अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 4 जवान घायल हो गए। इनमें से तीन जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने के कारण घटना स्थल पर शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार  पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य  इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण तीन पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आगे की जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।

The post एरिया डॉमिनेशन दौरान आईईडी ब्लास्ट : डीआरजी के तीन जवान शहीद … एक घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button