देश दुनिया

Kishore Kumar का 51 साल पुराना गीत है जख्मी दिल की आवाज, सुनकर याद आ जाएगी EX गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के पुराने सबसे उम्दा गीतों के बारे में बात की जाए तो उसमें ज्यादातर गाने गायक     के शामिल होंगे। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हर किस्म के गीत गाए थे, फिर चाहे वे रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स क्यों न हो।इसी आधार पर आज हम आपको किशोर कुमार के एक ऐसे यादगार सैड सॉन्ग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो 51 साल पहले रिलीज किया गया था। आज भी इस गाने को सुनकर श्रोताओं का दिल भर आता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है।

किशोर कुमार का यादगार सैड सॉन्ग

यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक गीत गाए। लेकिन जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह वाकई सबसे हटकर है। सैड सॉन्ग्स के मामले में मानों ऐसा होता था कि किशोर दा अपने दिल का दर्द आवाज में उतार देते थे। इसका अंदाजा आप साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आंधी के दर्दभरे गीत तेरे बिना जिंदगी से… (Tere Bina Zindagi Se ) को सुनकर आसानी से लगा सकते हैं। किशोर कुमार का ये गाना पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा का सबसे कल्ट सैड सॉन्ग बना हुआ। इस गाने में सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने किशोर दा का बखूबी साथ दिया और आंधी फिल्म का ये आईकॉनिक गीत गाया। इस गाने को अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर फिल्माया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो तेरे बिना जिंदगी से… सुनने के बाद लड़कों को अपनी एक्स याद जाएगी।

गौर किया जाए आंधी के तेरे बिना जिंदगी से… की मेकिंग की तरफ तो गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर के अलावा संगीतकार आर डी बर्मन ने इस गीत में अपने संगीत का जादू चलाया था। इसके अलावा गाने के बोल को गुलजार साहब ने लिखा था।

फिल्म से बड़ा हिट रहा गाना

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार स्टारर आंधी से ज्यादा बड़ा हिट किशोर कुमार का तेरे बिना जिंदगी से… गीत रहा था। इस गाने की वजह से ही फिल्म आंधी को आज भी याद किया जाता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button