देश दुनिया

न्यूयॉर्क की सड़कों पर निकली भारतीय बारात, दूल्हा-दूल्हन ने की लाइव सिंगिंग

एक भव्य भारतीय बारात ने न्यूयॉर्क की फिफ्थ एवेन्यू पर देसी जश्न का रंग बिखेर दिया, जहां संगीत, डांस और उत्साह से भरे इस जुलूस ने दुनिया की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक को उत्सव में बदल दिया और देखने वालों को भारतीय शादी की झलक दिखा दी न्यूयॉर्क सिटी की आइकॉनिक फिफ्थ एवेन्यू पर निकली एक भारतीय बारात का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में दुनिया की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक को संगीत, डांस और जश्न के रंग में रंगते देखा जा सकता है. इस वीडियो देखकर लोगों  के मन में ये सवाल उपजा कि क्या भारत की तरह विदेशों में ऐसे बारात निकाली जा सकती है.

इस ग्रैंड वेडिंग में पंक्ति दोशी और डॉ. अविश जैन ने अपनी एंट्री को यादगार बना दिया. दोनों ने पारंपरिक बारात की बजाय इसे एक लाइव परफॉर्मेंस में बदल दिया. माइक्रोफोन हाथ में लेकर वे खुले वाहन से बॉलीवुड गानों पर लाइव सिंगिंग करते हुए आगे बढ़े, जबकि सड़क पर मौजूद लोग पारंपरिक भारतीय कपड़ों में जमकर डांस करते नजर आए.

आमतौर पर बारात में डीजे या बैंड का सहारा लिया जाता है, लेकिन यहां दूल्हा-दुल्हन खुद परफॉर्म करते दिखे. खास बात यह रही कि दूल्हे ने वोकल्स की कमान संभाली. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अमरीश पटेल ने शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया कि दूल्हा-दुल्हन ने फिफ्थ एवेन्यू को बंद कर अपनी बारात में लाइव सिंगिंग करते हुए एंट्री ली.हालांकि, न्यूयॉर्क जैसे शहर में इतनी बड़ी सड़क को बंद करना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं होता. इसके लिए कई तरह की परमिशन और लोकल अथॉरिटीज, जैसे पुलिस, के साथ तालमेल जरूरी होता है. यानी यह पूरा आयोजन पहले से प्लान किया गया था.

मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई यूजर्स ने इस अनोखे और एनर्जेटिक अंदाज की जमकर तारीफ की और इसे खुशी से भरा पल बताया. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि इतनी व्यस्त पब्लिक जगह पर इस तरह का आयोजन करना कितना सही है.

गौरतलब है कि फिफ्थ एवेन्यू मैनहट्टन की एक बेहद प्रतिष्ठित सड़क है, जो ग्रीनविच विलेज से लेकर हार्लेम तक फैली हुई है. यह जगह अपने लग्जरी शॉपिंग, मशहूर लैंडमार्क और हाई-एंड रिहायशी इलाकों के लिए जानी जाती है. यहां सैक्स फिफ्थ एवेन्यू, गुच्ची और कार्टियर जैसे बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं, जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी सड़कों में गिनी जाती है.

इससे पहले भी लोअर मैनहट्टन में करीब 400 लोगों की बारात का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लोग पारंपरिक कपड़ों में डीजे की धुन पर डांस करते नजर आए थे.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button