सेहत

हरे अंगूर या काले अंगूर, कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए फायदेमंद है?

बाजार में इस वक्त अंगूर खूब बिक रहे हैं। मार्च के महीने में भी लोग इसका आनंद खूब उठा रहे हैं। अंगूर पोष्टिक फलों में से एक है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंगूर देखने में छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनका असर एक सुपरफूड की तरह होता है। एक सवाल जो लोगों के मन में अक्सर रहता है कि हरे और काले अंगूर में से ज्यादा मीठा कौन सा होता है और सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद कौन सा है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों में से ज्यादा मीठा और फायदेमंद कौन सा है।

काले अंगूर 

काले या गहरे बैंगनी रंग के अंगूरों में एंथोसायनिन नामक पिगमेंट अधिक होता है, जो इन्हें गहरा रंग देता है। इनके सेवन से सेहत को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में यहां जान लें इसके फायदे। 

दिल की सेहत: इनमें ‘रेस्वेराट्रोल’अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

याददाश्त और दिमाग: ये भूलने की बीमारी के खतरे को कम करने में सहायक माने जाते हैं।

त्वचा और बाल: एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता के कारण यह उम्र बढ़ने के संकेतों को रोकता है।

2. हरे अंगूर 

हरे अंगूर आमतौर पर ज्यादा मीठे और कुरकुरे होते हैं। ये काले अंगूरों की तुलना में थोड़े कम शक्तिशाली हो सकते हैं। 

विटामिन K: इनमें विटामिन K और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है।

पाचन में सुधार: इनमें फाइबर अच्छा होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

फाइटोकेमिकल्स: इनमें कैटेचिन होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है।

कौन ज्यादा फायदेमंद? 

यदि आप एंटीऑक्सीडेंट और हार्ट हेल्थ को ध्यान में रख रहे हैं, तो काले अंगूर ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। गहरे रंग के फलों में आमतौर पर ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, दोनों ही फलों में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो कम मात्रा में इसका सेवन करें। 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button