आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है जो दो तरह की होती है। एक छोटी आंत तो दूसरी बड़ी आंत। छोटी आंत का काम खाने को पचाना और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करना है। जबकि बड़ी आंत का काम पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण करना और मल को इकट्ठा करना है। छोटी और बड़ी दोनों आंत हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में अहम किरदार निभाती हैं। बॉडी के इस जरूरी अंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है वरना आंतों में सूजन, आंतों में गंदगी जमना और आंतों में कमजोरी बढ़ सकती है। आंतों में कुछ भी समस्या होने पर पेट में बेशुमार गैस बनती है और अपच की शिकायत बेहद परेशान करती है।
आंतों को मज़बूत और हेल्दी बनाने के लिए पानी का सेवन ज्यादा करें। डाइट में फाइबर रिच फूड्स का ज्यादा सेवन करें। खाने के चबा-चबाकर खाएं। डाइट में प्रोबायोटिक्स फ़ूड्स का सेवन करें। खाने में प्रोटीन को ज्यादा शामिल करें और बॉडी को एक्टिव रखें गैस्ट्रोलॉजिस्ट और एंडोस्कोपिस्ट डॉक्टर वीके मिश्रा ने बताया रोजाना जंक फूड्स का सेवन करने से गट हेल्थ बिगड़ने लगती है और आंतों पर दबाव बढ़ने लगता है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप डाइट में कुछ खास फूड्स का सेवन करें जो आपके गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे और खराब बैक्टीरिया मरेंगे। आइए जानते हैं कि आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए और आंतों को हेल्दी रखने के लिए किन फूड्स का सेवन करना जरूरी है।
डाइट में दही और छाछ खाएं
आंतों की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना डाइट में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ का सेवन करें। ये फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं दोनों फूड पेट की अग्नि को ठंडा करते हैं और गट हेल्थ में सुधार करते हैं। छाछ और दही खाने से पेट में गुड और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस रहता है और आंतों की गंदगी भी आसानी से साफ हो जाती है।
प्याज और लहसुन का करें सेवन
आंतों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप रोजाना लहसुन की दो से तीन कलिया खाएं। आप खाने में प्याज का सेवन ज्यादा करें। खाने में लहसुन और प्याज का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और खराब बैक्टीरियां मरते हैं। प्याज नेचुरल प्रीबायोटिक है जबकि लहसुन गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है।
इसका सेवन करने से आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। साबुत अनाज में मौजूद घुलनशील फाइबर गुड बैक्टीरिया के लिए फूड का काम करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां कैसे आंतों को हेल्दी रखती है
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं।