देश दुनिया

ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के लिए कई देशों से अपने वॉरशिप भेजने का आह्वान किया था. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने सोमवार (16 मार्च 2026) को कहा कि भारत ने होर्मुज मार्ग से शिप के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए नौ सैनिक जहाजों की तैनाती के संबंध में अमेरिका के साथ द्विपक्षीय चर्चा नहीं की है.

ट्रंप ने कई देशों से वॉरशिप भेजने की अपील की

ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर सख्त रवैये के बाद ट्रंप ने सहयोगी देशों से इस रास्ते की सुरक्षा के लिए वॉरशिप भेजने की अपील की थी. उन्होंने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन का नाम लेते हुए उम्मीद जताई थी कि ये देश मदद के लिए आगे आएंगे. हालांकि किसी भी देश ने अभी तक ट्रंप की इस अपील पर आगे आकर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही वॉरशिप भेजे.

ट्रंप की अपील पर MEA का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने भारत से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप भेजने के लिए संपर्क किया है और इसे लेकर सरकार का क्या रुख है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले में कई देशों की ओर से की जा रही चर्चा से अवगत हैं. अभी तक हमने इस मुद्दे को लेकर द्विपक्षीय स्तर पर चर्चा नहीं की है.’ MEA प्रवक्ता ने कहा कि भारत इस मामले में कई हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखेगा.

द्विपक्षीय संबंधों के कारण गुजर रहे भारत के शिप: MEA

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत का ईरान के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय ध्वज वाले शिप के गुजरने के लिए कोई समझौता नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जहाजों के वहां गुजरने के लेकर ईरान के साथ बातचीत जारी है और उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज के रास्ते भारतीय जहाजों के सुरक्षित गुजरने के बदले में नई दिल्ली ने कुछ भी नहीं किया है, बल्कि यह हमारे संबंधों के कारण हुआ है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए, नई दिल्ली ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों से आग्रह कर रही है कि वे सीमा पार कर आर्मेनिया की ओर आ जाएं, ताकि वहां से स्वदेश वापसी की सुविधा प्रदान की जा सके. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सुविधा प्रदान करने के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button