*लंबित वारंटों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 03 वारंटियों की पतासाजी कर वारंट तामील।*
*दो गिरफ्तारी वारंटी एवं एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी के विरुद्ध जारी वारंटों की तामीली कर संबंधित वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत।*
कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा एवं थाना कवर्धा पुलिस द्वारा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।
थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा ग्राम धर्मगढ़ निवासी घसतीन, पिता मंगलू, उम्र 45 वर्ष तथा ग्राम रणबीरपुर निवासी चोतुराम पटेल, पिता बालूराम, उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।
इसी प्रकार थाना कवर्धा पुलिस द्वारा ग्राम मजगांव निवासी जगेशर कुर्रे उर्फ राजू, पिता चतुर कुर्रे, उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।
वारंटों की तामीली से न्यायालयीन कार्यवाही को मिलेगी गति
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए संबंधित वारंटियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। वारंटों की तामीली से न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा न्यायालयीन प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।





