Blog

किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की विविध गतिविधियों विस्तृत चर्चा की
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी दक्ष वैद्य साहू ने आज क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात किसान मोर्चा की आगामी गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा डिजिटल माध्यमों से किसानों तक पहुँचने की रणनीतियों पर केंद्रित रही।इस महत्वपूर्ण बैठक में दक्ष वैद्य साहू ने अजय जामवाल से आशीर्वाद प्राप्त कर बताया कि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए विविध गतिविधियों संचालित की जा रही है जैसे किसान सम्मेलन, फसल बीमा जागरूकता अभियान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नीतिगत पहल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान हेल्पलाइन—पर विस्तृत चर्चा की।

संगठन महामंत्री जामवाल ने दक्ष वैद्य साहू की सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रियता की सराहना करते हुए कहा, किसान मोर्चा का सोशल मीडिया विंग किसानों की आवाज को सीधे केंद्र तक पहुँचाने का शक्तिशाली माध्यम है। दक्ष वैद्य साहू जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान से हम छत्तीसगढ़ के किसानों को मोदी सरकार की योजनाओं—जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और आत्मनिर्भर भारत अभियान—का अधिक लाभ पहुँचा सकेंगे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दक्ष वैद्य साहू को किसान मोर्चा के कार्यों में और अधिक उत्साह के साथ योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विशेष रूप से युवा किसानों को जोडऩे, स्थानीय स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने तथा सोशल मीडिया के जरिए फर्जी खबरों का प्रतिकार करने पर जोर दिया। दक्ष वैद्य साहू ने इस भेंट को अपने राजनीतिक सफर का एक सार्थक पड़ाव बताते हुए कहा, अजय जामवाल के अनुभवी मार्गदर्शन से मैं किसान मोर्चा के लक्ष्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाऊँगा।

दक्ष वैद्य साहू ने आगे बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को सशक्त बनाएँगे तथा भाजपा की किसान-केंद्रित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएँगे। यह भेंट मेरे लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध हुई है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व ने इस भेंट को संगठन की मजबूती का प्रतीक बताते हुए आगामी दिनों में राज्यव्यापी डिजिटल अभियान की घोषणा की है

The post किसान कल्याण के लिए डिजिटल माध्यमों से नई रणनीतियाँ तैयार: दक्ष वैद्य साहू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button