नईदिल्ली। विज्ञान भवन में मंगलवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड और सम्मान दिया। मिथुन चक्रवर्ती को इस साल फिल्म जगत के सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वो हाथ में प्लास्टर पहने अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बने। इस दौरान मिथुन सहारा लेते हुए मंच तक पहुंचे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, फिर प्रशस्ति से नवाजा। फिल्म जगत में मिथुन चक्रवर्ती के योगदान के लिए उन्हें सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन दी गई। इसके अलावा बेस्ट एक्टर का अवार्ड कन्नड अभिनेता ऋषभ सेट्टी को और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को दिया गया।
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया है। इस दौरान अभिनेता काफी भावुक नजर आए और कहा कि पहले मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था, अब कोई शिकायत नहीं है। भगवान ने सूद सहित सब वापस कर दिया। मिथुन को इस दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला। मिथुन को सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अपना संबोधन भाषण प्रस्तुत किया। अवार्ड समारोह में फिल्म जगत के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
The post मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया गया सम्मानित, हाथ में प्लास्टर बांधकर पहुंचे अवार्ड लेने appeared first on ShreeKanchanpath.