Blog

कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी… सभी यात्री सुरक्षित

पटियाला। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12508) चार बोगियों में आग लग गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे पटियाला के राजपुरा के पास सराय बंजारा बसंतपुरा इलाके में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंजन से लगे 5वें कोच से आग शुरू हुई और देखते ही देखते चार डिब्बे इसकी चपेट में आ गए।  प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोका गया और यात्री जल्दी से नीचे उतर गए। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रही।

नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अंबाला डिवीजन के सराय बंजारा स्टेशन के पास, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। सेफ्टी सिस्टम के समय पर काम करने की वजह से ट्रेन रुक गई और आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना में किसी के घायल होने, किसी अन्य तरह के नुकसान या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है।

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम यशंजीत सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि यात्री सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचें। इसके लिए हमने एक वैकल्पिक ट्रेन का इंतजाम किया है। हमने यात्रियों से 500 मीटर दूर के एक स्टेशन पर जाने का अनुरोध किया है, जहां से हम उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। हमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। तीन डिब्बों में आग लग गई थी; चौथा डिब्बा भी थोड़ा प्रभावित हुआ है। अभी हमारा मुख्य ध्यान इस बात पर है कि यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंचें, और इसके लिए हमने वैकल्पिक इंतजाम कर लिए हैं।

The post कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी… सभी यात्री सुरक्षित appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button