Blog

भिलाई के जगदंबा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने भारी मशक्कत से पाया काबू

भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदंबा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक पांच गाड़ियों को रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग से भारी नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9 बजे जगदंबा इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। कंपनी में फोम के गद्दे सहित फर्निसिंग का सामान मेनुफेक्चर होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए एक के बाद एक 5 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के साथ उसे बुझाने का प्रयास किया और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। फैक्ट्री में भारी मात्रा में गद्दे बनाने का सामान रखा हुआ था जो कि अत्याधिक ज्वलनशील मानी जाती है। आग लगने की वजह संभवत: शार्ट सर्किट हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों सहित अन्य पहुलुओं की जांच की जा रही है।

The post भिलाई के जगदंबा इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने भारी मशक्कत से पाया काबू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button