देश दुनिया

बेहतर आमदनी के लिए अच्छी नस्ल की गाय पालन करें किसान, पशु बीमार होने पर 1962 पर दें सूचना : असीम

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से चंद्रपुरा प्रखंड स्तरीय बछड़ा (बछिया) प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन तेलो दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह तेलो मध्य मुखिया युगल महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह तेलो पश्चिमी मुखिया जितेंद्र शर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी असीम कुमार सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी तेलो आलोक कुमार सिंह, चंद्रपुरा अमित कुमार सोरेन, नावाडीह से कमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में कुल 47 बछिया को किसान लेकर पहुंचे थे। यहां मुखिया युगल महतो व जितेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का प्रदर्शनी मेला का आयोजन पशुपालन को बढ़ावा देना है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है। किसान इसका लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। साथ ही कहा तेलो केंद्र से सभी तरह पशुओं की दवा किसान ले सकते हैं।

जिला पशुपालन पदाधिकारी असीम कुमार सिंह ने कहा कि बछड़ा(बछिया) प्रदर्शन लगाने का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच जागरुकता लाना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र नस्ल सुधार करने के लिए अब कृत्रिम गर्भाधान करना सबसे बेहतर है। सरकार ने अब देहाती गाय का नस्ल सुधारने के लिए अच्छे सांड के सीमंस का उपयोग शुरु कराया है। 90 प्रतिशत अनुदान राशि से अच्छे नस्ल की गाय दिया जा रहा है। इसका भी लाभ गौ पालक किसान उठाकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आपके पशु बीमार हैं तो आप लोग 1962 नंबर डायल कर चलंत एंबुलेंस की सेवा ले सकते हैं इसमें दवा भी निशुल्क दिया जाएगा। वर्तमान में सभी पंचायतों में शिविर लगाकर दवाई का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालकों को निशुल्क दवा, पौष्टिक आहार के साथ-साथ मवेशियों को होने वाली बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बछड़ा प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार बच्चन महतो, द्वितीय पुरस्कार छोटन ठाकुर, तृतीय पुरस्कार प्रेमचंद महतो को गौ माता का मोमेंटम, घंटी, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे 16 गौ पालक किसानों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेलो एवं चंद्रपुरा सेंटर के सभी अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button