Blog

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रेत के परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर टीम ने 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाना और शासन के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अवैध रेत परिवहन और खनिज संसाधनों के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

The post रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button