देश दुनिया

नींद, आराम और छुट्टियां…सब छोड़ा, RBI की नौकरी के साथ UPSC की तैयारी, रैंक-6 लाकर टाॅपर बनीं सृष्टि

नींद, आराम और जाॅब में छुट्टियों को छोड़कर आंखों में IAS का सपना रखा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नौकरी के साथ UPSC की। दिन में काम और रात में पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां आईं लेकिन सृष्टि ने सभी को पार किया। उन्होंने न सिर्फ पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की बल्कि रैंक-6 लाकर टाॅप किया।एक इंटरव्यू में सृष्टि बताती हैं कि वह दिल्ली में रहती थीं। उनका बचपन संघर्ष और चुनौतियों से भरता था। कम उम्र से ही उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला। मां के संघर्ष और त्याग ने सृष्टि के जीवन में गहरा असर डाला। उन्होंने ठान लिया था कि वह अपनी मां की मेहनत को सार्थक करेंगी और अपनी उपलब्धियों से उन्हें गर्वित करेंगी।सृष्टि पढ़ाई में बहुत तेज थीं। उन्होंने दिल्ली के इंद्रा ट्रस्ट कॉलेज से पाॅलिटिकल साइंस में   और IGNOU से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद से ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी।

 

यूपीएससी से पहले उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी हासिल कर थी। इसके अलावा उन्होंने पहले सामाजिक न्याय मंत्रालय में भी काम किया। हालांकि, उनका सपना IAS बनने का था तो वह UPSC की तैयारी करती रहीं।8 से 9 घंटे की नौकरी के साथ   की तैयारी के लिए सृष्टि ने नींद, आराम और अपने ऑफिस की छुट्टियां भी त्याग दीं। लंच ब्रेक में पढ़ाई और ऑफिस की छुट्टियों में भी वह तैयारी में लगी रहती थीं। प्रैक्टिस और रिवीजन को उन्होंने रोजाना की आदत में शामिल कर लिया था। ऑफिस में लाइब्रेरी उनके लिए सहारा बनी।उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और धैर्य की परीक्षा थी। आज IAS सृष्टि लाखों UPSC कैंडिडेट्स के लिए प्रेरणा हैं। उनकी यात्रा दिखाती है कि बड़ी चीजें हासिल करने के लिए निरंतरता और खुद पर विश्वास होना जरूरी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button